मोदी सरकार में बच्चे नहीं सुरक्षित - जयराम रमेश
नई दिल्ली।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि मोदी सरकार में देश के बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। पिछले छह वर्षों में बच्चों से दुष्कर्म के मामले 96 प्रतिशत बढ़कर दोगुने हो गए हैं। उन्होंने एक आंकड़ा एक्स पर जारी किया है।
बच्चे देश के भविष्य हैं, पर इस 'अन्याय काल' में बच्चों को भी न्याय की ज़रूरत है।
आज देश का हर वर्ग मोदी सरकार के पिछले दस वर्ष के 'अन्याय काल' का दंश झेल रहा है।





