मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार

आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि​ रोग वार्ड में भर्ती उपचाराधीन बंदी शनिवार सुबह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। कासगंज जेल वार्डन की तहरीर पर थाना मदन मोहन गेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जिला कासगंज के साइबर थाना में जबलपुर निवासी संकेत यादव के खिलाफ अपराधिक मुकदमें दर्ज करते हुए जेल भेजा गया था। इस समय वह कासगंज जिला कारागार में बंद था। बंदी को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां शिफ्टवार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लग रही थी। शुक्रवार और शनिवार की रात ढाई बजे के आसपास बंदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया।

इस मामले में कासगंज जिला कारागार जेल वार्डन अजीत पांडे की तहरीर पर मदनमोहन गेट थाना में मुकदमा दर्जकर पुलिस फरार बंदी की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें