मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

हिप्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा- कांग्रेस नेत्री की कंगना पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, लोकसभा चुनाव में लोग सिखाएंगे कांग्रेस को सबक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष

जयराम ठाकुर ने मंडी से भाजपा उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर की

गई कांग्रेस नेत्री की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने

एक्स हैंडल पर लिखा है, ''देवभूमि हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के खिलाफ

कांग्रेस की महिला नेत्री द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

कंगना रनौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है। उन्होंने फिल्म जगत

में हिमाचल और मंडी का नाम रोशन किया है। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कतई

बर्दाश्त नहीं की जाएगी।''

भाजपा नेता ठाकुर ने लिखा है, '' कंगना

रनौत का अपमान पूरे मंडी का अपमान है। पूरे हिमाचल का अपमान है। समूचे देश

की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह

बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। ''

जयराम

ठाकुर ने लिखा है, ''देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री द्वारा

मंडी की बेटी के इस अपमान को माफ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान

कांग्रेस की आदत बन गई है। लोकसभा चुनाव में मंडी और हिमाचल की जनता

कांग्रेस को उसके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें