मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बना रहा जगन्नाथ नगर दुर्गापूजा समिति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बना रहा जगन्नाथ नगर दुर्गापूजा समिति

रांची। राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों पर है। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में जगन्नाथ नगर सार्वजनीन दुर्गापूजा समिति राजेंद्र भवन सेक्टर-2 इस वर्ष 61वां वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस पूजा की शुरुआत 1965 में हुई। इस वर्ष समिति की ओर दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन कर रही है। मूर्तिकार जगदीश पाल भव्य मूर्ति बना रहे हैं। पुरुलिया से ढाकी आएंगे। साज-सज्जा और पंडाल सांई डेकोरेटर्स, डोरंडा की ओर से किया जा रहा है। इस वर्ष समिति के तरफ से काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है।समिति के मीडिया प्रभारी मानस बनर्जी ने शुक्रवार को बताया किआधुनिकता के बावजूद यहां बंगाली परम्परागत पूजन पद्धति और भक्तिभावना का निर्वाह निष्ठापूर्वक किया जाता है। नव पत्रिका प्रवेश से लेकर विजयादशमी तक भक्तजन देवी दुर्गा के पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर यहां की शोभा बढ़ाते हैं और मनोरथ सिद्ध करते हैं। समिति के अध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती, सचिव रथिनद्रनाथ दास और कोषाध्यक्ष उत्तम घोष हैं।उन्होंने बताया कि इस माध्यम से समिति सबके कल्याण आरोग्य, एश्वर्य और सुख शांति की कामना करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें