मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

जैकलीन फर्नांडीज का फिटनेस मंत्र : दिन की शुरुआत 'सबसे मुश्किल' काम से करें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन ने अपनी फिटनेस का राज खोला है। उनका कहना है कि दिन की शुरुआत सबसे मुश्किल काम से करने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि मन भी तरोताजा रहता है।

अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शनिवार को एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह जिम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दिन का सबसे मुश्किल काम पहले करें। वर्कआउट का समय!"

इससे पहले जैकलीन भोपाल में आयोजित एक इवेंट में पहुंचीं थी, जहां उन्होंने बताया था कि छोटी-छोटी आदतें जैसे मेडिटेशन और माइंडफुलनेस जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। अभिनेत्री ने कहा था, "आजकल की लाइफस्टाइल बहुत तनाव से भरी बन चुकी है। ऐसे में माइंडफुलनेस और ध्यान बहुत जरूरी है। चाहे आपको 5 मिनट, 10 मिनट या आधा घंटा मिले, अपने लिए समय निकालें। यह आपके दिमाग को शांत और शरीर को स्वस्थ रखता है।"

उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने शरीर और आत्मा के बीच गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं। उन्होंने बताया, "मेरा शरीर और आत्मा दोनों स्वस्थ और ताकत से भरपूर हैं। मैं आध्यात्मिक इंसान हूं।"

अभिनेत्री की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म "हाउसफुल 5" है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और सोनम बाजवा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं, जो स्क्रीन पर धूम मचाने वाले हैं।

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज 'हाउसफुल 5' है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कई सितारे नजर आए थे।

साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनी यह फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक लक्जरी क्रूज शिप पर आधारित है, जहां कई ठग एक अरबपति की विरासत के लिए उसके बेटे होने का दावा करते हैं।

जैकलीन की अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें