मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुंबई। 'मुगल-ए-आजम', 'देवदास', 'नया दौर', 'गंगा जमुना' जैसी फिल्मों में काम कर हिंदी सिनेमा से कई दर्शकों के दिलों में राज करने वाले दिलीप कुमार की आज जयंती है। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेता का गाना 'दिल तड़प तड़प के' का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आप सदैव हमारे दिल में रहेंगे।

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को ब्रिटिश इंडिया के पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था। उनका नाम यूसुफ खान रखा गया था, लेकिन अभिनेता ने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदलकर दिलीप कुमार रख लिया था। दरअसल, अभिनेत्री देविका रानी ने उन्हें ये नाम बदलने का सुझाव दिया था। देविका रानी को लगता था कि यूसुफ खान के नाम से वे ज्यादा फेमस नहीं हो पाएंगे। देविका रानी ने ही दिलीप कुमार को फिल्मों में लॉन्च किया था।

हिंदी में सिनेमा में कदम रखने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दीं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम सराहा। अभिनेता ने 'जवानी', 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा-जमुना', 'क्रांति' और 'कोहिनूर' जैसी फिल्में दीं।

दिलीप कुमार ने साल 1966 में अभिनेत्री सायरा बानों से शादी की थी। दरअसल, दिलीप कुमार के प्रति सायरा बानो की दीवानगी 12 साल की उम्र से थी।

उन्होंने बचपन में ही तय कर लिया था कि वे दिलीप कुमार से ही शादी करेंगी, लेकिन जब वास्तविकता में यह भावना दिलीप कुमार के सामने आई, तब वे 44 साल के थे और सायरा केवल 22 वर्ष की। उम्र के इस बड़े अंतर के कारण दिलीप साहब पहले इस रिश्ते से हिचक रहे थे। उन्होंने सायरा से कहा था कि मेरे सफेद होते बालों को देखो, लेकिन सायरा का जवाब साफ था कि मुझे सिर्फ आप चाहिए।

अभिनेता जैकी श्रॉफ की बात करें, तो वे जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी के अलावा, नीना गुप्ता, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें