मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी ने तीन को कुचला, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाथी ने तीन को कुचला, दो की मौत

गिरिडीह। जिले के विभिन्न अंचलो में हाल के दिनो में जंगली हाथियों के आंतक से कई गांवों के ग्रामीणों की दिनचर्या असंतुलित हो गई है। हाथी जान माल दोनों की क्षति कर रहे है । ताजा मामला बिरनी थाना क्षेत्र का है, जहा सोमवार को एक बार फिर जंगली हाथियों ने कहर बरपाया । हाथियों ने सोमवार को अहले सुबह में दो महिलाएं सहित तीन लोगों को बेरहमी से कुचल दिया । जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है । घटना के बाद वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है । ग्रामीण पीड़ित परिजनों को मुआवजा एवं घायल के इलाज की गारंटी की मांग की है।इस बीच डीएफओ मनीष तिवारी ने कहा कि दोनों मृतकों के परिजनो को शुरुवाती मुआवाजा राशि 30 - 30 हजार का भुगतान किया गया है। बताया गया कि घटना जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के गादी गांव की है। मृतकों में शांति देवी ( 65 ) एवं बोधी पंडित ( 55 ) शामिल हैं । गंभीर रूप से घायल की पहचान पेशम गांव की सुदामा देवी के रूप में की गई है। उनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाबत ग्रामीण संतोष पंडित सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह शांति देवी और बोधी पंडित अपने खलिहान और बारी काम कर रहे थे। तभीअचानक हाथियों ने दोनो पर हमला कर दोनों को कुचल दिया। जबकि सुदामा देवी को एक हाथी ने बुरी तरह से पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और बरकट्ठा पुलिस मौके पर पहुंची । इस बीच मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विद्यायक नगेन्द्र महतो ने वन विभाग के अधिकारियो से अविलम्ब हाथियों का गांव से बाहर करने का आग्रह किया और कहा कि मृतको को मुआवजे की शेष राशि तीन लाख 70 हजार का सात दिनों के भीतर भुगतान कराने का प्रयास करेंगे।उल्लेखनीय है कि दो दिनो पूर्व भी देवरी थाना के सियाटाड़ में जागो महतो ( 40 ) की झुंड से बिछडे हाथी ने कुचल कर माल डाला था । वन विभाग के मुताविक पिछले एक पखवारे से 20 - 22 छोटे - बड़े हाथियों का झुंड जमुआ , देवरी , बिरनी के इलाके में भ्रमणशील है जिन्हे लगातार विभाग की टीम जंगल में भेजने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें