मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने आए आईटीबीपी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने आए आईटीबीपी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

धनबाद। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने बटालियन के साथ सिक्किम से धनबाद आए आईटीबीपी के जवान ने बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर में बने कैम्प में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृत जवान की पहचान रुद्रप्रयाग उत्तराखंड निवासी संदीप कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बीबीएम कॉलेज परिसर में बना अस्थायी कैंप गोली चलने से गूंज उठा। गोली की आवाज केंप में स्थित संदीप कुमार सिंह के कमरे से आई थी। बताया जाता है कि उस वक्त संदीप कमरे में अकेला था। गोली की आवाज पर वहां रह रहे बटालियन के अन्य जवान कमरे में पहुंचे, तो वहां संदीप को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। साथी जवानों ने तत्काल उसे लेकर बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया। एसएनएमएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।घटना की पुष्टि करते हुए धनबाद के सिटी एसपी अजित कुमार ने बताया कि चुनाव कार्य में धनबाद आए आईटीबीपी के जवान संदीप कुमार सिंह ने खुद को अपने सर्विस राइफल से गोली मार ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें