मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

यौन शाोषण मामले में पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर काे किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यौन शाोषण मामले में पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर काे किया गिरफ्तार

सीतापुर। कोतवाली पुलिस ने यौन शाोषण के मामले में गुरुवार को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वह अपने लोहरबाग स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के आदेश पर उन्होंने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है। वह सभी से अपील करते हैं कि कोई भी समर्थक सड़क पर न आएं। कानून का पालन करें। न्यायालय पर भरोसा जताएं। माफियाओं के खिलाफ मेरी लड़ाई जीवन के आखिरी सांस तक रहेगी और मैं उनसे लड़ता रहूंगा। यहां के चर्चित भूमाफियाओं के खिलाफ मेरी ओर से जो कार्रवाइयां हुई हैं, उनसे उनकी नींद खराब हो गई थी। उनके खिलाफ साचिश रची गई।उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सीतापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमें जो हम पर आरोप लगे हैं बगैर उसकी गंभीरता को जाने पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में मैं उच्च न्यायालय की शरण में गया, जहां 14 दिन का समय देते हुए निचली अदालत में जाने को कहा गया। कोर्ट के आदेश पर ही मैंने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है। अदालत का मामला है, इसलिए इस पर मैं खामोश हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें