मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

इटली की महिला हॉकी टीम ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

12 जनवरी राजधानी रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच महिला हॉकी

ओलंपिक क्वालीफायर के मैच खेले जाने हैं। सभी आठ देशों की टीमें

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खूब पसीना बहा रही हैं लेकिन खाली

समय में खिलाड़ी रांची की गलियों और पर्यटन स्थलों का भी लुत्फ ले रहे हैं।

इसी क्रम में इटली की टीम ने शुक्रवार सुबह जगन्नाथपुर मंदिर में

दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सभी ने फोटो और सेल्फी भी ली।

इस

दौरान टीम की सभी खिलाड़ियों ने माथे पर दुपट्टा रखा था। बातचीत करने पर

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वे रांची में खरीदारी करने निकली थीं।

खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें यहां के पहनावा भी काफी पसंद आ रहा है।

इसलिए वे गुरुवार को अपर बाजार के अपर बाजार की रंगरेज गली में दुकानों का

भ्रमण किया और वहां से दुपट्टों की भी खरीदारी की थी।

इटली का पहला

मैच न्यूजीलैंड के साथ 13 जनवरी को खेला जाना है। ओलंपिक क्वालीफायर के सभी

मुकाबले मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम

मोरहाबादी में होंगे। इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ इटली, चीली,

जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका

की महिला टीम शामिल हैं। इनमें टॉप तीन टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए

क्वालीफाई करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें