मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

शादी का नहीं लगा साल, दंपति ने कुएं में कूद कर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़,

22 फरवरी । रामगढ़ शहर में कुछ महीने पूर्व शादी के बंधन में बंधे

एक नव दंपति ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी है। गुरुवार की सुबह उस

दंपति की लाश जब कुएं से बाहर निकाली गई तो उनकी पहचान विशु कुशवाहा और

अंजलि के रूप में की गई।

इस घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना

प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि गोरियारीबाग में विशु कुशवाहा उर्फ

गोलू (25) और अंजली देवी (22) की लाश बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि

पूछताछ के दौरान जो बात सामने आई है उससे ऐसा लगता है कि इस दंपति ने

आत्महत्या की है। इसकी वजह जानने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। मृतकों

के परिजनों से बात की जा रही है।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया

कि यह दंपति पिछले कुछ समय से यहां रह रहे थे। दोनों का प्रेम विवाह कुछ

महीने पूर्व रामगढ़ थाना परिसर में हुआ था। दोनों का परिवार शहर के नए बस

स्टैंड के निकट रहता है। 21 फरवरी की शाम को अंजलि के पेट में दर्द होने पर

उसके पति ने इलाज के लिए रामगढ़ छावनी अस्पताल ले गया था। इस बात की सूचना

पर अंजली देवी के सास ससुर भी घर आए थे। लेकिन वह देर शाम को वापस चले गए।

सुबह मोहल्ला के लोगों ने जब घर बंद देखा तो पति-पत्नी की खोज आरंभ की। घर

के बगल के एक कुएं के बाहर कपड़े देख लोग चौक गए। पुलिस ने दंपति के शव को

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें