मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण: भीम सिंह चंद्रवंशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण: भीम सिंह चंद्रवंशी

नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला जनता के विश्वास को कमजोर करता है, जो राष्ट्र के खिलाफ है।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और एक प्रमुख राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता हैं। अगर वह भारत के चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर हमला करते रहेंगे, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। संवैधानिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को कम करना एक तरह से राष्ट्र के खिलाफ कृत्य है।

उन्होंने कहा कि जनतंत्र पर अगर जनता का विश्वास नहीं रहेगा तो देश कैसे बचेगा? राहुल गांधी बेवजह की बात करते हैं। बिहार में एसआईआर का ड्राफ्ट आ गया है। 65 लाख लोग गलत मतदाता पाए गए; इसके आधार पर अगर चुनाव में वोट डाले जाते तो क्या लोकतंत्र के लिए अच्छी बात होती? सांसद का दावा है कि एसआईआर की प्रक्रिया बिल्कुल सही है। अगर किसी की शिकायत है तो दावा आपत्ति दर्ज कराने का एक महीने का समय है।

उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से जारी मतदाता सूची के मसौदे को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत एक सकारात्मक कदम बताया। यह अभियान मतदाता सूची को सुधारने के लिए है, जिसमें मृतक, पलायन कर चुके, या एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। साथ ही, सभी वास्तविक और वैध मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।

मालेगांव ब्लास्ट मामले में उन्होंने कहा कि सच सामने आ गया है और अभियुक्त बरी हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और हिंदू समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। चंद्रवंशी ने भगवा आतंकवाद के नैरेटिव को कांग्रेस की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कारण जनतंत्र कायम है और हिंदू धर्म व संस्कृति उदारता पर आधारित है, जो हिंसा या तलवार के बल पर नहीं, बल्कि संस्कृति और धर्म के आधार पर फैली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें