मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षा के प्रति बच्चों में आकर्षण बढ़े, यह हम सब की जिम्मेदारी : राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। नई शिक्षा नीति के तहत सूर्या फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सूर्य भारती नामक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक में जूनियर कक्षाओं के बच्चों के पठन-पाठन से जुड़ी सामग्री दी गई है। बच्चों के बस्ते से किताबों का बोझ कम हो, इस उद्देश्य से प्रकाशित इस पुस्तक को रांची के सांसद संजय सेठ ने निःशुल्क वितरित करने के लिए छपवाया है। इस पुस्तक का विमोचन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने पुस्तक की प्रशंसा की और कहा कि समाज के लिए भी यह पुस्तक सकारात्मक संदेश देने वाली होगी। विद्यालयों को भी सकारात्मक संदेश मिलेंगे और बच्चों के बस्ते से किताबों का बोझ कम होगा। कार्यक्रम में मौजूद कुलपति और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप सबकी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि बच्चों के बस्ते से किताबों का बोझ कम हो। उनकी रुचि के अनुसार उन्हें शिक्षा मिले। शिक्षा के प्रति बच्चों में आकर्षण बढ़े, यह हम सब की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह सोच है कि बच्चे बचपन से ही क्रिएटिव हों, रचनात्मक हों और पढ़ाई उनके लिए बोझ नहीं हो। इसी के तहत इस पुस्तक का प्रकाशन सूर्या फाउंडेशन के जरिये किया गया है। सांसद ने बताया कि मैंने इस पुस्तक की 50 हजार प्रति प्रथम चरण में रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए छपाई हैं। इन पुस्तकों का वितरण सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जाएगा। इस पुस्तक के माध्यम से बच्चे एक ही पुस्तक में सारे विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही पुस्तक में शिक्षकों के लिए भी मार्गदर्शन दिए गए हैं। यह हम सब का परम कर्तव्य है कि बच्चों को बिना बोझ दिए बेहतर शिक्षा दे सकें, यह प्रयास हम सबका होना चाहिए। इसी दिशा में इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। बहुत जल्द इसका वितरण रांची लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे चरण में इसकी एक लाख प्रति और भी छपाई जाएगी, जिसका वितरण भी नि:शुल्क किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें