मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : जेजेपी ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया: दुष्यंत चौटाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : जेजेपी ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया: दुष्यंत चौटाला

जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने जो भी वादे जनता से किए थे, उन्होंने वो सभी वादों को पूरा किया। जेजेपी के मेनिफिस्टो में कहीं भी नही लिखा था कि वो एलायंस नहीं करेंगे। राजनीतिक तौर पर पहले भी एलायंस होते रहे हैं। कांग्रेस ने केजरीवाल की सरकार बनाई थी, जिस केजरीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ कर राजनीति में आए, उस केजरीवाल की सरकार बनाने वाली कांग्रेस ही थी।पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरूवार को जिला जेजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने सात दिसंबर को जुलाना में होने वाली रैली को लेकर न्योता दिया। दुष्यंत चौटाला ने जींद यूनिवर्सिटी के मामले को लेकर कहा कि यह गंभीर मामला है। सभी विश्वविद्यालयों में इस तरह के मामले न हों, एक स्पेशल कमेटी बनाई जानी चाहिए। एसआईआर को लेकर चौटाला ने कहा कि यह अपने आप में एक बडा सवाल है। इलेक्शन कमीशन इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और विपक्ष को भी बराबर सुनना चाहिए। पूर्व आईपीएस आरएस यादव को लेकर चौटाला ने कहा कि न तो उन्होंने देखा है और न ही किसी और ने यह देखा है। लीगल एक्शन लिया गया है, जो सच्चाई है वो सबके सामने आ जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने संगठन को मैदान (1700 पदाधिकारियों) को मैदान में उतार चुकी है।जेजेपी का एक-एक पदाधिकारी ने आमजन की लड़ाई को पूरी क्षमता से लड़ा है। सात दिसंबर को रैली में जेजेपी का एक-एक कार्यकर्ता व एक-एक पदाधिकारी इसमें शामिल होगा। आठवें स्थापना दिवस जुलाना में मनाया जा रहा है। हरियाणा के प्रत्येक गांव में शहर में कार्यकर्ताओं ने जाकर निमंत्रण दिया है। जुलाना की धरा पर आठ दिसंबर को जेजेपी कार्यकर्ता एक नया इतिहास रचने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं में इसे लेकर पूरी तरह जोश है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जनता आज त्राहि-त्राहि कर रही है। छह लाख 84 हजार पीले राशन कार्ड काट दिए गए। लगभग सात हजार वृद्धावस्था पेंशन काट दी गई। आज एमएसपी से भी नीचे फसलें बिक रही हैं। नरमा आज भी मंडियों में पड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें