मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

बांदा। कोतवाली नगर और अतर्रा पुलिस ने साेमार काे अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिलें, तीन अवैध तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।29 जून की रात को थाना अतर्रा पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ अतर्रा तहसील के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की है और उन्होंने अन्य बाइकों को भी पास की झाड़ियों में छिपा रखा है।पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जो नरैनी रोड, भरतकूप, कालूकुआं बस स्टैंड, बांदा रेलवे स्टेशन तथा मध्य प्रदेश से चुराई गई थीं। ये वाहन मध्य प्रदेश में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में महंत लाल वर्मा, निवासी हस्तम, थाना बिसंडा व रामजीत प्रजापति उर्फ गरीबी निवासी अत्रीनगर, थाना अतर्रा शामिल हैं।इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने एक सूचना पर पहाड़ी बाबा मंदिर के पास से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। साथ ही तलाशी में अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिले।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि स्प्लेंडर बाइक कालूकुआं मंडी के पास से और टीवीएस अपाचे बाइक इंद्रानगर की काशीराम कॉलोनी से चुराई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरशद, निवासी खुटला और विनय रैकवार, निवासी इंद्रानगर काशीराम कॉलोनी व सरफराज, निवासी खुटला शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने साेमवार काे बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें