मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

अंतर्जनपदीय इनामी लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर। जनपद की बक्सा, बदलापुर व सुजानगंज थानाें की संयुक्त

पुलिस टीमाें ने देर रात मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अंर्तजनपदीय

बदमाश काे पकड़ा है। पैर में गाेली लगने से घायल बदमाश काे अस्पताल में भर्ती कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

एसपी

ग्रामीण डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया बक्शा थाना

क्षेत्र में बीते दिनाें बारात से लौट रहे परिवार के साथ लूट की घटना काे

बदमाशाें ने अंजाम दिया था। इस मामले में कई पुलिस टीमों का गठन कर

लूटेराें की धरपकड़ में लगाया गया था। इसी क्रम में बीती देर रात लूटकांड

से जुड़े अपराधियाें के जनपद में

हाेने सूचना मिली। जानकारी के आधार

पर बक्सा थाना के साथ बदलापुर व सुजानगंज थानाें की पुलिस टीम ने संयुक्त

आपरेशन चलाते हुए बाइक सवार

बदमाशाें की घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम

से खुद काे घिरा देख बदमाशाें ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में

एक बदमाश के पैर पर गाेली जा लगी।उसे दबाेच लिया गया। इस बीच उसका साथी

अंधेरे में भाग निकला।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 25

हजार की इनामी अंतर्जनपदीय लुटेरा अतुल गौड़ उर्फ राजा निवासी प्रतापगढ़

जनपद के नगर काेतवाली

अंतर्गत भूपिया डिहवा का रहने वाला है। उसे

घायल अवस्था जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरे अतुल गौड़ के ऊपर

29 ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल, 03 खोखा

कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 02 सोने की चेन, 11400 रुपया नकद, बाइक बरामद की

गई है। उसके फरार साथी की तलाश

में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें