मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक ने किया बोकारो रेलवे साइडिंग और निर्मल ग्राम का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक ने किया बोकारो रेलवे साइडिंग और निर्मल ग्राम का निरीक्षण

बोकारो। झारखंड विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य और मांडू विधायक निर्मल महतो ने रविवार को बोकारो रेलवे साइडिंग और निर्मल ग्राम (कोढिया मुहल्ला) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदावरी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगी आग की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।विधायक ने कहा कि आग की समस्या से स्थानीय लोगों और पर्यावरण को नुकसान न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।निरीक्षण के बाद विधायक निर्मल महतो ने निर्मल ग्राम (कोढिया मुहल्ला) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के 216 परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक परिवार को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी।इस अवसर पर आजसू पार्टी बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, केंद्रीय सचिव संतोष महतो, मुखिया प्रतिनिधि रौनक अफरोज सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें