कार्मिक विभाग के बजाय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वंय किया अपने विभाग के सचिव की बहाली
राष्ट्रीय सागर संवाददाता
रांची: इन दिनों झारखंड की राजनीति में सियासत तेज है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक लेटर पैड काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें साफ लिखा है मंत्री द्वारा खुद अपने विभाग के सचिव को अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है। जिसमें लिखा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के आलोक त्रिवेदी जो वर्तमान में अभियान निदेशक के पद पर कार्यरत हैं उन्हें अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा विभागीय सचिव नियुक्ति पर बढ़ा विवाद, सरयू ने उठाए सवाल
कार्मिक विभाग के नियम विरूद्ध स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा खुद के लेटर पैड का इस्तेमाल करके आईएएस अफसर आलोक त्रिवेदी को विभागीय सचिव बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने इस पर सवाल खड़ा करते हुए सरकार को कटघरे पर खड़ा किया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें इन्होंने इस आदेश का विरोध किया है। विरोध करते हुए कहा है कि हेमंत आपके स्वनामधन्य कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता ने निम्नांकित ज्ञापांक अधिसूचना जारी किया है जो गलत है। इसे तुरंत रद्द करिए, यह अधिकार केवल मुख्यमंत्री का है। कार्यपालिका नियमावली ने मात्र 30 दिन के लिए यह तदर्थ अधिकार मुख्य सचिव को दिया है।





