मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

ग्राम प्रशासन में पांच नए मुण्डाओं की हुई नियुक्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्राम प्रशासन में पांच नए मुण्डाओं की हुई नियुक्ति

पश्चिम सिंहभूम। जिले में ग्राम स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी चंदन कुमार ने गुरुवार को पांच ग्राम मुण्डाओं की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। यह नियुक्तियां संबंधित ग्रामसभाओं के चयन और अंचल अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं।नियुक्त मुण्डाओं में गोइलकेरा अंचल के मौजा सोंवा से गुलिया बाहन्दा, जगन्नाथपुर अंचल के मौजा रेंगाड़बेड़ा से सोबन चातर, मंझगांव अंचल के मौजा बेताजोरी से नरायण चातर, बंदगांव अंचल के मौजा कुन्द्रुगुटू से सनिका पुरती और मौजा खण्डा से जुरा हेमरोम शामिल हैं।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्त व्यक्ति तभी तक पद पर बने रहेंगे, जब तक वे रैयतों के हित में कार्य करेंगे, उन्हें अनावश्यक तकलीफ नहीं पहुँचाएंगे, उनका चाल-चलन दोषमुक्त रहेगा और वे अपने मौजा में निवासरत रहेंगे। साथ ही हुकूकनामा की शर्तों का उल्लंघन, मालगुजारी की वार्षिक किस्त का भुगतान न करना, कर्तव्य में अयोग्यता, गांव की घटनाओं की सूचना पुलिस को नहीं देना अथवा प्रशासनिक सहयोग नहीं देना, इन सभी स्थितियों में उनकी बर्खास्तगी तय होगी।शिकायत के लिए उपायुक्त न्यायालय को अधिकृत किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें