सोनीपत: भाजपा की नीति से प्रभावित जजपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
सोनीपत। हरियाणा की राजनीति में जननायक जनता पार्टी को एक बड़ा झटकाउस समय लगा जब उसके बरोदा हलका अध्यक्ष सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रविवार को भारतीय जनतापार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह राजनीतिक घटनाक्रम न केवल बरोदा हलके कीराजनीति को प्रभावित करेगा बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों में भी परिवर्तन की भूमिकानिभा सकता है।बरोदा हलका से जजपा को तगड़ा झटका देते हुए जजपा के हलका अध्यक्षपवन शर्मा ने अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने यह निर्णय भारतीयजनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों और संगठनात्मक मजबूती से प्रभावित होकर लिया। पवनशर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में सोनीपत स्थित कार्यालयपहुंचकर सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान भी उपस्थितरहे, जिनके प्रयासों से यह बदलाव संभव हो सका। पवन शर्मा गांव मोई हुड्डा के वर्तमानसरपंच हैं और गोहाना की अनाज मंडी में व्यापारी भी हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही जजपाहलका अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पवन शर्मा के साथ गांव पुठी के सरपंच आनंद धनखड़,गांव रभड़ा के सरपंच जयबीर और रभड़ा निवासी अनिल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी नवागत कार्यकर्ताओंका स्वागत करते हुए इसे भाजपा की नीति व जनसेवा के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रतीकबताया।





