मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

गोड्डा में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में अंधाधुंध फायरिंग, शिक्षिका सहित तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोड्डा। जिले के पोड़ैयाघाट के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चतरा में प्रेम प्रसंग में शिक्षक रवि रंजन ने मंगलवार को अंधाधुंध फायरिंग कर दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। स्कूल की लाइब्रेरी हाल में छह राउंड गोलियां चलीं। मृतकों में सुजाता देवी, रवि रंजन और आदेश सिंह हैं।

बताया जाता है कि स्कूल में क्लास चल रही थी। इस बीच तीनों शिक्षकों ने लाइब्रेरी रूम में प्रवेश किया और अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजे को तोड़ा तो पाया कि यूपी चंदौली गांव के रहने वाले शिक्षक आदर्श कुमार सिंह कुर्सी पर मृत पड़े थे। गोली उसके सीने में लगी थी। दूसरी ओर शिक्षिका सुजाता कुमारी भी जमीन पर गिरी पड़ी थी। उसकी भी मौत हो चुकी थी। सुजाता के पति फौज में हैं।

तीसरे रवि रंजन की कनपटी में गोली लगी थी। गंभीर अवस्था में उसे सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी और पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गोली मारने वाले रवि रंजन का पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना में मृत शिक्षिका सुजाता कुमारी ग्राम दांडे की निवासी है जबकि रवि रंजन पोड़ैयाहाट का निवासी है। मृतक आदर्श सिंह यूपी का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि रवि रंजन का पहले से सुजाता कुमारी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बाद में सुजाता की नजदीकियां आदर्श सिंह के साथ बढ़ने लगी। यह बात रवि को नागवार गुजरी और उसने पूरे खेल को ही समाप्त कर देने का बड़ा फैसला ले लिया। इसके लिए योजना बनाकर तीन नए-नए देसी रिवॉल्वर की व्यवस्था की और तीनों गोली अलग-अलग रिवॉल्वर से चलायी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीनों रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है। एक साथ तीन शिक्षकों की लाश स्कूल से निकलने के बाद शिक्षा महकमा में मातम छा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें