मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गिरिडीह। गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने गांडेय विधानसभा

उचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को रविवार सुबह गिरफ्तार कर

लिया। पुलिस ने इसके शहर के झंडा मैदान के समीप आवास में धावा बोला और इसे

बेंगाबाद थाना कांड संख्या 122/22 के मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि

आरोपित अवधेश सिंह इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने के प्रयास में

था। लेकिन तीन थानों की पुलिस ने इस आरोपित को फरार होने का मौका नहीं दिया

और इसे इसके घर से दबोचने में सफल रही। फिलहाल आरोपित निर्दलीय प्रत्याशी

अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस बेंगाबाद थाना ले गई।

जानकारी के

अनुसार प्रखर किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आरोपी अवधेश सिंह ने दो साल

पहले बेंगाबाद अंचल में घुस कर जमीन के कागजात में छेड़छाड़ किया था। उस

वक्त इसके खिलाफ बेंगाबाद थाना में अंचल अधिकारी के आवेदन पर केस दर्ज किया

गया था। जबकि कुछ दिन पहले इसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद

इसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अवधेश सिंह के खिलाफ नगर थाना,

मुफ्फसिल थाना और पचम्बा थाना में केस दर्ज है। हालांकि पुलिस की ओर से

मुफ्फसिल थाना के एक मामले में इसके जमानत होने की बात कही जा रही है।

लेकिन पुलिस मुफ्फसिल और पचम्बा थाना मामले में इसे रिमांड पर ले सकती है।

जमीन के खतियान को लेकर गांडेय के इस निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह ने कई

बार आंदोलन किया था, तो कई बार जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवधेश

सिंह ने गलत तरीके से धारा 144 तोड़ा था। उस वक्त भी इसके खिलाफ नगर थाना

पुलिस ने कार्रवाई किया था। निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह की गिरफ्तारी के

दौरान एसडीपीओ बिनोद रवानी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना

प्रभारी श्याम किशोर महतो और इंस्पेक्टर ममता कुमारी के साथ बेंगाबाद थाना

प्रभारी जितेंद्र कुमार समेत पुलिस जवान इस दौरान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें