मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में बिजली दर में इजाफा, उपभोक्ता की जेब पर हमला : जीतू पटवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में बिजली दर में इजाफा, उपभोक्ता की जेब पर हमला : जीतू पटवारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में बिजली दरों में संभावित वृद्धि को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जन विरोधी करार देते हुए उपभोक्ता की जेब पर सीधा हमला बताया है। राज्य में संभावित बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।

इस पत्र में पटवारी ने कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार आम जनता की जेब पर सीधा हमला कर रही है। एक अप्रैल से लागू होने जा रही बिजली दरों में 4.80 प्रतिशत की वृद्धि की चर्चा यह साबित करती है कि आपकी सरकार जनसेवा नहीं बल्कि सरकारी वसूली के मॉडल पर काम कर रही है।

राज्य में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा है कि पिछले एक दशक में मध्य प्रदेश में बिजली दरों में 22–24 प्रतिशत तक वृद्धि हो चुकी है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 0-50 यूनिट की दर 3.65 से बढ़कर 4.45 हो गई, यानी सीधा 20 प्रतिशत से अधिक इजाफा। इसके अलावा हर महीने फ्यूल सरचार्ज के नाम पर तीन प्रतिशत से ज्यादा अतिरिक्त बोझ भी डाला जा रहा है।

पटवारी ने आगे कहा है कि यह 4.80 प्रतिशत की वृद्धि कोई छोटी वृद्धि नहीं, अपितु पहले से बढ़ती कीमतों पर एक और प्रहार है। राज्य सरकार द्वारा ईवी चार्जिंग पर 20 प्रतिशत की छूट के दावों पर कहा कि सच्चाई यह है कि मध्य प्रदेश में ईवी उपयोगकर्ताओं की संख्या अभी सीमित है।

अधिकांश आम उपभोक्ताओं को इस छूट से कोई सीधा लाभ नहीं मिलेगा। यह सिर्फ नीतिगत दिखावा है, जबकि असली बोझ हर घर पर बढ़ाया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने संभावित बिजली दर वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेश कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ निर्णायक आंदोलन करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें