मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैली को देखते हुए रांची शहर में दो माह के लिए धारा 144 लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । रांची शहर के कई स्थानों पर दो माह के लिए धारा 144 लगा

दी गयी है। सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने मंगलवार को प्रदत्त शक्तियों का

प्रयोग करते हुए धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि

विभिन्न संगठनों, दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि किये जाने

की सूचना को लेकर सदर एसडीओ ने आदेश जारी किया है।

हाल के दिनों में

पूर्व में निर्धारित स्थान जाकिर हुसैन पार्क की जगह यह कार्यक्रम राजभवन

मुख्य द्वार, मुख्यमंत्री आवास रोड पर भी हो रहे हैं। इस प्रकार के

कार्यक्रमों से सरकारी कामकाज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात

व्यवस्था बाधित होने और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा शांति

भंग होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इन स्थानों पर लगाई गयी है धारा 144

- मुख्यमंत्री आवास मोराबादी की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में।

- पुराना मुख्यमंत्री आवास कांके रोड की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में।

- राजभवन की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में (जाकिर हुसैन पार्क को छोड़कर)।

- झारखंड उच्च न्यायालय की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में।

- नयी विधानसभा की चहारदीवारी से 500 मीटर की परिधि में।

-प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें