मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

'मेहर' में राज कुंद्रा 'करमजीत सिंह' नाम के शख्स के किरदार में हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का ट्रेलर रिलीज, पत्नी शिल्पा शेट्टी ने की तारीफ

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पंजाबी फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में राज कुंद्रा कहते हैं, "एक दिन आएगा रंधावा, जब मुझे देखने के लिए तुझे टिकट लेना पड़ेगा।" इसके बाद वे बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। फिर एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है, "अपने पापा जैसा तो बॉक्सर नहीं बन सका, लेकिन एक्टर तो तू कमाल का बनेगा करमजीत सिंह।" इस लाइन के साथ करमजीत का एक्टिंग सफर शुरू होता दिखाया जाता है।

फिल्म में गीता बसरा भी हैं, जो करमजीत की पत्नी सिम्मी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म साइन करने की खुशी में करमजीत और सिम्मी साथ में जश्न मनाते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एक झूठ सामने आता है, जो उनके रिश्ते को काफी हद तक खराब कर देता है। इस झूठ की वजह से करमजीत और सिम्मी के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं और उनके रिश्ते में तनाव आ जाता है।

ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि करमजीत सिम्मी से एक मौका मांगता है, लेकिन वह मना कर देती है और रिश्ता खत्म करने की बात करती है। इस दौरान सिम्मी के पिता भी कहते हैं, "हीरो बनता-बनता डाकू बन गया है तू।" झूठ की वजह से करमजीत के दोस्त भी उससे दूर हो जाते हैं।

ट्रेलर के अंत में करमजीत एक्टिंग छोड़कर फिर से बॉक्सिंग में लौट आता है और इस बार वह पूरी मेहनत से अपनी मंजिल पाने की कोशिश करता है।

इस ट्रेलर को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है और लिखा, "पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिला है, लेकिन वह कई सालों से मेरा हीरो है। राज कुंद्रा, फिल्मों की दुनिया में आपका स्वागत है। 'मेहर' की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। गाने और अब ट्रेलर दोनों ही शानदार हैं। मैं फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

'मेहर' की कहानी संघर्ष, प्यार और परिवार के जज्बे को बखूबी पेश करती है।

फिल्म 5 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें