मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर के तीन मंदिरों से चांदी के मुकुट, नकद और कीमती सामान चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमशेदपुर के तीन मंदिरों से चांदी के मुकुट, नकद और कीमती सामान चोरी

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ंगाझार में चोरों ने शुक्रवार रात तीन मंदिरों को निशाना

बनाया है। चोर मंदिर से चांदी के मुकुट, छत्र, नकद रुपये और अन्य बहुमूल्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक मंदिर पुलिस टीओपी परिसर में स्थित था, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा और हैरानी दोनों है।

खड़ंगाझार में शुक्रवार रात चोरों ने साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए श्री हनुमान मंदिर, श्री वीवीएस मंदिर और खड़ंगाझार टीओपी परिसर स्थित जटाधारी शिव मंदिर से चांदी के मुकुट, छत्र, नकद रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

श्री वीवीएस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर हाथ में लोहे की रॉड लिए अंदर घुसते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने सोशल मीडिया पर जमशेदपुर पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें