मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा में मनीष जायसवाल ने इचाक की जमीन को मुक्त कराने की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को सदन में विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के इचाक में भूदान की जमीन पर समुदाय विशेष के लोगों ने दो मीनार बना लिया है। वहां स्कूल है, जहां धार्मिक कार्य हो रहा है। इससे पठन-पाठन बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन को समुदाय विशेष के कब्जे से मुक्त कराया जाये। इसपर विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि विधायक को ये बातें कहना शोभा नहीं देता। इसके बाद थोड़ी देर दोनों में नोकझोंक हुई।निकाय चुनाव को लेकर नीलकंठ ने सदन में सरकार को घेराभाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सदन में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि झारखंड में 2023 में ही जब नगर निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा था तो सरकार ने चुनाव कराने की तैयारी पहले क्यों नहीं की। पिछड़ा वर्ग आयोग पहले क्यों नहीं बनाया गया।मुंडा ने कहा कि सरकार हाई कोर्ट को भी गुमराह कर रही है। सरकार ने चार महीने पहले कोर्ट में शपथ पत्र दिया है कि छह महीने में निकाय चुनाव कर लेंगे लेकिन ट्रिपल टेस्ट के लिए पिछड़ा आयोग बनने में ही इतनी देर हो गयी। अब दो महीने में सरकार कैसे चुनाव करायेगी। इस पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि अभी छह महीने नहीं हुए हैं। आयोग की रिपोर्ट आने पर सरकार निर्णय लेकर समय पर चुनाव करायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें