मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

किन लोगों के सामने खुद को कमतर महसूस करते हैं बॉलीवुड के 'खिलाड़ी', शिक्षा पर कही बड़ी बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किन लोगों के सामने खुद को कमतर महसूस करते हैं बॉलीवुड के 'खिलाड़ी',  शिक्षा पर कही बड़ी बात

मुंबई। आम लोग हों या फिल्म जगत के सितारे शिक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण है। अभिनेता अक्षय कुमार ने पढ़ाई पर बात करते हुए बताया कि जिंदगी में शिक्षा का बेहद महत्व है। साथ ही स्वीकार किया कि जब वह बहुत पढ़े-लिखे और उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों से मिलते हैं तो अक्सर खुद को कमतर और छोटा महसूस करते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दे चुके और लंबे समय से सफलता की मिसाल बने अक्षय कुमार ने बताया कि शिक्षा की कमी को वह कभी छिपाते नहीं हैं बल्कि खुलकर स्वीकार करते हैं।

एक शो के दौरान अक्षय कुमार ने एक पढ़ी-लिखी कंटेस्टेंट सोनाली से बात करते हुए कहा, “कोई भी इंसान, खासकर मेरे जैसा जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, कभी-कभी आप जैसे लोगों के सामने खुद को बहुत छोटा महसूस करता है।

उन्होंने आगे बताया, “कभी-कभी मैं सोचता हूं कि मुझे पढ़ना चाहिए। अब एहसास होता है कि काश मैंने पढ़ाई की होती लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं तब भी नहीं पढ़ पाता, क्योंकि मुझे पढ़ना अच्छा नहीं लगता।”

अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का जिक्र करते हुए कहा कि ट्विंकल लेखिका हैं और वह अब तक चार किताबें लिख चुकी हैं और पांचवीं किताब लिख रही हैं।

अक्षय ने मजे से बताया, “आप विश्वास नहीं करेंगे, मैंने ट्विंकल की एक भी किताब नहीं पढ़ी है। जब भी पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्या होता है, आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।”

अभिनेता ने सोनाली की कई डिग्रियों की तारीफ करते हुए कहा कि पढ़ाई बहुत जरूरी है।

उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं बस यही कहना चाहता हूं कि पढ़ो, पढ़ना बहुत जरूरी है। मुझे जैसे लोगों को फॉलो मत करो, सोनाली जैसे लोगों को फॉलो करो।”

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है और अब पीएचडी करने का प्लान बना रही हैं। अक्षय कुमार अपने बच्चों को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें