मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी सिंहभूम में विगत माह 24 सड़क हादसों में हुई 11 मौतें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्वी सिंहभूम में विगत माह 24 सड़क हादसों में हुई 11 मौतें

पूर्वी सिंहभूम। जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में यातायात और सड़क सुरक्षा संबंधी अहम बैठक हुई, जिसमें एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, घाटशिला और धालभूम के एसडीएम, विभिन्न डीएसपी, एमवीआई, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।बैठक में मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या, सड़क हादसों में कमी, ब्लैक स्पॉट पर सुधार, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई और हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल के शिफ्ट होने के बाद जाम की स्थिति में एंबुलेंस और अन्य आपात सेवाओं के बाधित होने की आशंका पर चिंता जताते हुए सिटी एसपी, डीटीओ और ट्रैफिक एसपी को विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।जुलाई माह की सड़क दुर्घटना की समीक्षा में पाया गया कि जिले में 24 हादसों में 11 लोगों की मौतें हुईं और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें नौ लोगों की जान हेलमेट नहीं पहनने के कारण गई, जबकि पांच गंभीर घायलों की जान हेलमेट पहनने से बच पाई। इस पर उपायुक्त ने नो हेलमेट–नो पेट्रोल नियम का सख्ती से पालन कराने और ट्रैफिक पुलिस को व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिया।एनएच-33 के होटल सिटी इन और डिमना चौक के नजदीक दो ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए अंधे मोड़ों पर स्लाइडिंग बैरियर लगाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। हिट एंड रन के 35 लंबित मामलों में से इंश्योरेंस कंपनी के पास लंबित नौ मामलों को इस माह में सेटल करने और शेष में शीघ्र मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया गया।ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर जुलाई में 345 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए और बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य उल्लंघनों पर कुल 18 लाख 38 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसी अवधि में छह हजार 848 नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुए, जिनमें छह हजार 112 पुरुष और 736 महिलाएं शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें