मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे ने की मां की हत्या, थाने में किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेटे ने की मां की हत्या, थाने में किया सरेंडर

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चाकुलिया थाना क्षेत्र के जीरापाड़ा गांव में एक पुत्र ने मां की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार जब्बर सिंह ने अपनी 77 वर्षीय मां सुधा बाला देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर अपने अपराध को स्वीकार कर सरेंडर कर दिया।घटना बुधवार रात को हुई। मृतका घर में खटिया पर मृत अवस्था में पड़ी मिली, वहीं आरोपित जब्बर सिंह अकेले घर में मौजूद था क्योंकि उसका पुत्र मंगल सिंह अपनी ससुराल गया हुआ था। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पुलिस आरोपित जब्बर सिंह से पूछताछ कर रही है और साथ ही उसने धारदार हथियार को कहीं फेंक दिया था, जिसे बरामद करने की कोशिश जारी है। इसके अलावा आरोपित के पुत्र मंगल सिंह से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के कारण और घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें