मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में संपत्ति के लिए बहू ने उठाया खौफनाक कदम, ससुर को उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में संपत्ति के लिए बहू ने उठाया खौफनाक कदम, ससुर को उतारा मौत के घाट

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में हुए रमेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि रमेश महतो की हत्या की साजिश उनकी बहू द्वारा ही रची गई थी।

पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को पुनपुन के मोहनपुर तेतरी सड़क पुल के पास स्थानीय निवासी रमेश महतो का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया था। सूचना मिलते ही पुनपुन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से वैज्ञानिक जांच कराई गई।

इस मामले में तकनीकी जांच और लोगों से पूछताछ के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी लोगों ने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि इस हत्या की साजिश मृतक की बहू रानी कुमारी द्वारा ही रची गई थी और फिर उनकी बहन पूनम देवी, बहनोई गिन्नी कुमार और रानी कुमारी के भाई अरविंद महतो शामिल थे।

बताया गया कि पहले रमेश महतो का गला दबाया गया और फिर सिर को ईंट पत्थरों से कुचल दिया गया।

पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने पहली पत्नी के निधन के बाद रानी कुमारी से विवाह किया था। रानी के ससुर रमेश महतो पहली बहू के परिजनों को ज्यादा संपत्ति देना चाहते थे, जिस कारण रानी नाराज थी और इस घटना की साजिश रची।

इस मामले में पुलिस अभी और जांच कर रही है। घटना में उपयोग किए गए एक ऑटो एवं चार मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक की बहू ने पारिवारिक विवाद एवं संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपने परिवारजनों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें