मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पलामू में आपसी विवाद में युवक ने सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के पलामू में आपसी विवाद में युवक ने सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

पलामू,। झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेकही-अंदाग गांव में रविवार की रात एक युवक ने अपने ही सगे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठेकही-अंदाग निवासी पिंटू भुईयां और उसके भाई सीटू भुईयां के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर सीटू भुईयां ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और अपने बड़े भाई पिंटू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमला इतना घातक था कि पिंटू भुईयां की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात की जानकारी पांकी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।

पांकी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद और गुस्से में की गई हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी सीटू भुईयां की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गांव के लोगों में इस जघन्य अपराध को लेकर गहरा आक्रोश है, वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का भरोसा दिलाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें