मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला

पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे के अद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के चलते टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन कार्यों के कारण टाटानगर के यात्रियों को भी अगले सप्ताह काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आसनसोल-अद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 14 और 16 जुलाई को रद्द रहेगी। टाटानगर से चलने वाली टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 14, 17 और 20 जुलाई को अद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।इसके अलावा 15 और 19 जुलाई को आसनसोल-टाटानगर मेमू पैसेंजर अद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी। इसी तरह, आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर भी इन तारीखों को अद्रा से ही रवाना होगी। भोजुडीह-चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन 14 और 18 जुलाई को महूदा से ही चलेगी तथा वहीं पर समाप्त होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह भी कहा है कि विकास कार्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें