मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, लाखों का शराब जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, लाखों का शराब जब्त

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना अंतर्गत चाडाबासा गांव में उत्पाद विभाग ने गुरुवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में सैकड़ों लीटर तैयार अवैध शराब, बड़ी मात्रा में स्प्रिट, खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और अन्य सामग्री जब्त की गई। मौके पर मौजूद फैक्ट्री को उत्पाद विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया।इस संबंध में चाईबासा उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे विभाग की टीम झींकपानी थाना क्षेत्र के चाडाबासा गांव पहुंची। ग्रामीण इलाके के बीच एक पुराने घर में अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों की पुष्टि होने पर टीम ने छापेमारी शुरू की।तलाशी के दौरान घर के भीतर शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री पाई गई, जहां से 101 पेटी तैयार अवैध शराब, लगभग 500 लीटर स्प्रिट, हजारों खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 20 से 22 लाख रुपये आंकी गई है। फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच जारी है। उत्पाद विभाग ने घटनास्थल से कई संदिग्ध वस्तुएं और दस्तावेज भी जब्त किए हैं।टीम में उत्पाद निरीक्षक, झींकपानी थाना पुलिस, सशस्त्र बलों के जवान और अन्य अधिकारी शामिल थे। बताया गया कि यह फैक्ट्री लंबे समय से इलाके में अवैध शराब की सप्लाई कर रही थी। आसपास के गांवों में भी इस गिरोह के नेटवर्क के फैलाव की जांच की जा रही है।उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें