मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:36 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार

रामगढ़,। रामगढ़ जिले में बुधवार को अवैध हथियार बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। रामगढ़, रांची और हजारीबाग पुलिस के द्वारा चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, नौ मैगजीन, हथियार बनाने की मशीन, ड्रिल मशीन, गैस कटर, रेल पटरी इत्यादि लोहे के कई पार्ट्स और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

कोयलांचल में रंगदारों को उपलब्ध कराया जाता था हथियार

पुलिस ने इस मामले में दिनेश विश्वकर्मा, उसकी पत्नी नूतन देवी और बड़े भाई अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपित मूल रूप से नवादा (बिहार) के लेसरीगंज के निवासी हैं। दत्तो गांव में वर्षों से लोहार का काम करने की आड़ में अवैध हथियार बनाने का कारोबार चला रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तैयार हथियारों की सप्लाई कोयलांचल और आसपास के इलाकों में की जाती थी। पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल रंगदारी और अन्य आपराधिक घटनाओं में किया जाता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें