मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

इग्नू ने नए प्रवेश और परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इग्नू ने नए प्रवेश और परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

मुरादाबाद। हिंदू काॅलेज मुरादाबाद इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि इग्नू ने सत्र जुलाई 2024 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमाें (सेमेस्टर एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमाें को छोड़कर) में नए प्रवेश लेने की अंतिम तिथि विस्तारित करने के साथ-साथ सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2024 के आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि भी विस्तारित कर दी गयी है। नए प्रवेश लेने की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। जबकि आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ाकर बिना विलम्ब शुल्क के 27 अक्टूबर कर दी गयी है। 28 अक्टूबर से लेकर 03 नवम्बर 2024 तक 1100/- रुपये विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा जा सकेगा।प्रोफेसर एके सिंह ने आगे बताया कि जिन विद्यार्थियों को पीजी, यूजी, डिप्लोमा और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना हो उनके पास 31 अक्टूबर तक का समय है। विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक सत्रांत परीक्षा दिसम्बर हेतु ऑनलाइन परीक्षा फार्म नहीं भरा है, वे प्रत्येक दशा में 27 अक्टूबर तक अवश्य भर दें। अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें