मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

लक्ष्य सही हो तो संसाधन भी मिल जाते हैं, तभी विकास संभव है : जयंत सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़,

16 जनवरी । लक्ष्य सही हो तो संसाधन भी मिल जाते हैं। तभी जनहित

का कार्य संभव हो पता है। यह बात मंगलवार को रामगढ़ शहर के ब्लॉक कार्यालय

के पास एक समारोह में सांसद जयंत सिन्हा ने कही। इस समारोह में उन्होंने 10

दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल और 500 जरूरतमंदों कोई भी कंबल का वितरण

किया। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारा लक्ष्य जनहित, देशहित और समाजहित

है। उन्होंने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि जब आपका लक्ष्य

सही है तो आपको हर साधन उपलब्ध होगा और आपको हमेशा सफ़लता मिलेगी।

हजारीबाग में बनकर तैयार हो गया अक्षय पात्र, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम

के दौरान सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि राज्य का पहला अक्षय पत्र हजारीबाग

में बनकर तैयार हो गया है। जिसका उद्घाटन 19 जनवरी को राज्यपाल के कर कमल

से होगा। उन्होंने बताया कि इस अक्षय पत्र से जिले की एक लाख बच्चों को

पोषण आहार मिलेगा। विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए

केंद्र सरकार 6. 20 रुपए राज्य सरकार को देती है। इसमें राज्य में काम कर

रही अन्य कंपनियां 8 रुपए की सहयोग राशि जोड़ रही है। जिससे बच्चों को वह

पोषण आहार मिलेगा जो बाजार में 40 से 50 रुपए में भी नहीं मिलता है।

जनता ने दिया आशीर्वाद, तो हर सुख दुख में शामिल रहते हैं जयंत

भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा ने कहा सांसद जयंत सिन्हा हमेशा जनता के सुख-दुख

में शामिल रहते हैं। यह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता का ही आशीर्वाद

है कि उन्हें सांसद महारत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष

प्रवीण मेहता ने सांसद महारत्न पुरस्कार से जयंत सिन्हा के नाम की घोषणा पर

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की तरफ से बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रंजीत पाण्डेय, नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो,

भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा, नारायण चंद भौमिक, जिला महामंत्री रंजन

फ़ौजी, जिला मंत्री राजेन्द्र कुशवाहा, वरुण सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें