मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत गलत नहीं हैं तो कोर्ट को बताएं, मगर कोई कानून से ऊपर नहीं : अमर बावरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड विधानसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता अमर बावरी ने कहा कि हेमंत गलत नहीं हैं तो कोर्ट को बताएं, मगर कोई कानून से ऊपर नहीं है। हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की वजह से गयी है।

उन्होंने कहा कि क्या इन्हें नहीं पता है कि राज्यपाल का अभिभाषण केंद्र सरकार लिखकर नहीं देती है, राज्य सरकार लिखकर देती है। केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद कहीं भी राष्ट्रपति शासन नहीं लगा। राज्यपाल के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों की हूटिंग सही नहीं है। हेमंत सोरेन आदिवासी लीडर हो सकते हैं, लेकिन आदिवासियों, दलित और पिछड़े वर्ग के लीडर नहीं हो सकते हैं।

विपक्ष के नेता अमर बावरी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग की बात करें तो कांग्रेस के शासनकाल में विभिन्न राज्यों में करीब 90 बार से अधिक राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में सबसे अधिक 50 बार लगाया गया।

भाजपा ने आदिवासियों को आगे बढ़ाने का काम किया

अमर बावरी ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को आगे बढ़ाने का काम किया। शिबू सोरेन को पहली बार बाबूलाल मरांडी ने राज्यसभा भेजा। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया। बावरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का आदिवासी प्रेम केवल ढोंग है। उसने मधुकोड़ा को मुख्यमंत्री बनाकर जेल भेजने का काम किया। शिबू सोरेन को भी जेल भेजने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस की सरकार रहती तो हेमंत बाबू इतने दिन तक मुख्यमंत्री नहीं रहते। कांग्रेस कभी नहीं चाहती है कि यहां के आदिवासी, दलित और पिछड़ों का विकास हो। उन्होंने कहा कि इनका सरकार पर विश्वास नहीं है।

उन्होंने कहा कि कई आदिवासियों को पद्मश्री किसने दिया। गौरव दिवस मना कर आदिवासियों को किसने पहचान दिलाई। यह सभी काम भाजपा ने किए। कांग्रेस जिसके साथ रही है उसे दीमक की तरह खाने का कम करती हैं। इसके कई उदाहरण हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें