मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

रांची उपायुक्त ने गेल लिमिटेड और डाक विभाग की समीक्षा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को समाहरणालय

में गेल लिमिटेड और डाक विभाग के विभिन्न मामलों से संबंधित समीक्षा की। इस

दौरान सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

गेल

की ओर से जानकारी दी गयी कि रांची शहर में कई जगह ओवर ब्रिज का निर्माण

कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस कारण खुदाई का कार्य भी हो रहा है। कई जगह

गेल की गैस पाईप लाइन गुजरी है। खुदाई के दौरान गैस पाइप क्षतिग्रत होने

से गैस का रिसाव होता है। इस कारण उन्हें खुदाई की जानकारी पूर्व से दे दी

जाये, ताकि गेल का पाईप क्षतिग्रस्त ना हो जिससे गैस का रिसाव नहीं होगा।

उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी कंपनी

अगर खुदाई करती है, तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देते हुए एनओसी जिला

प्रशासन से अवश्य रूप से लें।

उपायुक्त ने डाक विभाग से सम्बंधित

मामले की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ डाक अधीक्षक डाकघर से जानकारी प्राप्त

की। डाक अधीक्षक ने बताया कि मुख्य डाकघर डोरंडा में ओवर ब्रिज निर्माण

कार्य में मुख्य डाकघर डोरंडा की कुछ जमीन जा रही है। उपायुक्त ने बताया

कि उन्हें अन्यत्र जमीन दी जा रही है।

बैठक में अपर समाहर्ता रांची

रामनारायण सिंह, महाप्रबंधक गेल लिमिटेड, वरिष्ठ डाक अधीक्षक डाकघर रांची

मंडल रांची एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें