मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

आईएएस की पत्नी प्रीति कुमार नहीं पेश हुईं ईडी के सामने, मांगा समय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

03 जनवरी झारखंड के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार की

पत्नी प्रीति कुमार को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं

हुईं। वह केरल में छुट्टी मना रही हैं। उन्होंने अगली तारीख मांगी है।

ईडी

ने बर्लिन अस्पताल से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए समन भेज कर तीन

जनवरी को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया था।

ईडी ने फर्जी दस्तावेज की खरीद-फरोख्त की जांच के दौरान बड़गाईं के राजस्व

कर्मचारी के घर से जमीन के दस्तावेज जब्त किये थे। इसके बाद सरकार के

निर्देश पर राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ईडी ने इस

प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की।इसके बाद प्रीति कुमारी के नाम पर खरीदी

गई जमीन की माप की गई। इसमें जमीन पर भवन निर्माण के दौरान सरकारी जमीन के

अतिक्रमण का मामला सामने आया।

इसके बाद ईडी ने 28 दिसंबर को प्रीति

कुमार को समन भेज कर तीन जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। मंगलवार रात

ईडी के जांच पदाधिकारी को पत्र भेजकर प्रीति कुमार ने बताया है कि वह केरल

में छुट्टियों पर गई हैं। इसलिए उन्हें कोई और तारीख दी जाए ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें