मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

परेश रावल का खुलासा-..जब 15 दिनों तक 'पेशाब को बीयर जैसे पीना पड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

परेश रावल भारतीय मनोरंजन जगत के एक दिग्गज अभिनेता हैं। 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'भूल भुलैया' जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। जहां एक ओर उन्होंने कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया, वहीं 'वास्तव' और 'द स्टोरीटेलर' जैसी फिल्मों में अपने गंभीर अभिनय से भी सराहना बटोरी। हाल ही में एक इंटरव्यू में परेश रावल ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया, जब उन्होंने लगातार 15 दिनों तक अपना मूत्र पिया था। परेश रावल ने इसके पीछे क्या वजह बताई।दरअसल, यह घटना तब की है, जब परेश रावल फिल्म 'घातक' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद टीनू आनंद और डैनी डेन्जोंगपा उन्हें नानावटी अस्पताल लेकर पहुंचे। उस समय परेश रावल को डर था कि कहीं इस चोट की वजह से उनका करियर ही खत्म न हो जाए। इसी बीच, अभिनेता अजय देवगन के पिता और दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने परेश रावल को एक अनोखी सलाह दी। वीरू देवगन ने परेश को अपना ही मूत्र पीने की सलाह दी थी। परेश रावल ने इस सलाह को अपनाते हुए लगातार 15 दिनों तक ऐसा किया।परेश रावल ने दिए एक इंटरव्यू में इस किस्से को विस्तार से शेयर किया। उन्होंने कहा, "जब मैं नानावटी अस्पताल में भर्ती था, तब वीरू देवगन मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने मेरी चोट के बारे में पूरी जानकारी ली। सारी बात सुनने के बाद उन्होंने मुझे एक अनोखी सलाह दी। वीरू जी ने कहा कि सुबह उठते ही अपना पेशाब पी लेना चाहिए। इससे दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने मुझे शराब, चिकन और तंबाकू जैसी चीजें तुरंत छोड़ने की भी सलाह दी।"इसके बाद परेश रावल ने वीरू देवगन की सलाह मानते हुए लगातार 15 दिनों तक बीयर की तरह अपना पेशाब पिया। 15 दिन बाद जब उनकी एक्स-रे रिपोर्ट आई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट में एक सफेद रेखा दिखाई दी, जो इस बात का संकेत था कि उनकी चोट तेजी से ठीक हो रही है। आमतौर पर ऐसी चोट को भरने में दो से ढाई महीने का समय लगता है, लेकिन परेश रावल का कहना है कि वीरू देवगन की सलाह की वजह से उनकी चोट सिर्फ डेढ़ महीने में पूरी तरह ठीक हो गई। परेश रावल जल्द ही फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे।----------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें