मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी की हत्या मामले में पति को आजीवन कारावास की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मण प्रसाद के न्यायालय ने पत्नी की हत्या के मामले में पति संजय ठाकुर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 20 हजार जुर्माना किया। जुर्माना की राशि नहीं भुगतान करने छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। न्यायालय ने भादवी की धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनायी। मामले में सात गवाहों की गवाही गुजरी।

एपीपी खुशुबुद्दिन अली ने बताया कि वर्ष 2023 में सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सियाखोर गांव निवासी संजय ठाकुर ने पत्नी पूनम देवी (39) की हत्या का झूठा प्राथमिकी दर्ज कराया था, जिसमें बताया था कि 6 जून 2023 को अहले सुबह करीब 2 बजे शौच के लिए सोए अवस्था में पत्नी को छोड़ घर के दरवाजा का बाहर से कुंडी लगा निकला था। लौटकर आया तो आंगन में पत्नी का लहूलुहान शव पाया। पत्नी के शरीर में दो जगह गंभीर चोट आयी थी। पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और गभीर अवस्था में पत्नी को अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लिखित आवेदन में किसी पर कोई शक भी नहीं होने का दावा किया। पति के लिखित शिकायत पर सरैयाहाट पुलिस हत्या का मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान में जुट गई थी। बाद में पुलिसिया अनुसंधान में पति ही पत्नी का हत्यारा निकला, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें