मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध सम्बन्धों के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध सम्बन्धों के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति फरार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र में अवैध सम्बन्धों के शक में पति ने बीती रात साेमवार का

अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र के गड़ाना गांव में रहने वाला जितेंद्र प्रजापति टायर पंचर बनाने का काम करता है। उसकी शादी तीन साल पूर्व स्वाति (26) से हुई थी। दाेनाें के 14 माह का एक बच्चा है। बीती रात जितेंद्र के माता और पिता बरामदे में सोए थे और

जितेंद्र और पत्नी स्वाति के साथ कमरे में था। दाेनाें के बीच किसी बात काे लेकर विवाद होने पर पति ने पत्नी की पिटाई के बाद चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद आराेपित पति फरार हो गया। परिजनाें की सूचना पर आज सुबह थाना पुलिस पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर

पूछताछ की।

पूछताछ में मायके वालाें ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही दामाद जितेंद्र और बेटी के बीच अनबन रहने लगी। दामाद बेटी काे आए दिन ताने देते हुए मारपीट करता था। एक साल पूर्व बेटी मायके आ गई थी, लेकिन बाद में ससुराल वालाें ने सुलह कर बेटी काे ले गए थे।

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आराेपित पति पत्नी के किसी से संबंध हाेने का शक करता था और इसी के चलते ही उसने उसकी हत्या कर दी है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की दो टीमों काे आरोपित फरार पति की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें