मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

पति ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पति ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फरार

रांची। रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में रहने वाले रवि लोहरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया है।जानकारी के अनुसार रवि लोहरा ने सबसे पहले अपनी 29 वर्षीय पत्नी रेणु देवी को मारा, उसके बाद चार साल और पांच साल के दो बच्चों को भी मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि लोहरा अपने ससुराल में ही रहा करता था। मंगलवार अहले सुबह मामूली से विवाद में रवि लोहरा ने मसाला कूटने वाले सिलबट्टा से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को मारकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही मैकलुस्कीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर रवि लोहरा फरार हो गया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें