मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

देह व्यापार में जाने से इनकार करने पर पति ने बनाया बंधक, किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देह व्यापार में जाने से इनकार करने पर पति ने बनाया बंधक, किया हमला

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद भयावह और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ट्यूलाडूंगरी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की और मना करने पर उसे पांच दिन तक घर में बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। इसके बाद आरोपित ने चाकू से उसके चेहरे, शरीर के अन्य जगहों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ट्यूलाडूंगरी की रहने वाली चंदा सिंह ने शुक्रवार की देर रात गोलमुरी थाना पहुंचकर अपने पति आकाश कांत लाल और सास-ससुर के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसने तीन साल पहले आकाश से प्रेम विवाह किया था। शुरूआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ महीनों के बाद उसे पता चला कि उसका पति और उसका परिवार देह व्यापार के धंधे में सक्रिय है।

चंदा के अनुसार, हाल ही में आकाश ने उसे चाईबासा ले जाकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने की कोशिश की। जब उसने इससे साफ इंकार कर दिया और वापस आ गई, तो आकाश ने उसे कमरे में बंद कर दिया और पांच दिन तक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। चंदा ने बताया कि प्रताड़ना की सारी हदें तब पार हो गईं जब आकाश ने उस पर चाकू से हमला किया। उसने उसके चेहरे, शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से वार किए।

गंभीर रूप से घायल चंदा किसी तरह अपने मायके सोनारी भागने में सफल रही। वहां उसने अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद शुक्रवार को चंदा अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और पति समेत सास-ससुर पर देह व्यापार में जबरन शामिल कराने, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई।

चंदा ने पुलिस को यह भी बताया कि आकाश पहले भी देह व्यापार से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है और अब वह लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। वहीं गोलमुरी पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें