मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

पति गए थे कोलकाता, बेटी गई थी अस्पताल, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़, । रामगढ़ शहर के विद्यानगर मोहल्ले में महिला सुशीला देवी

(60) की हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दिनदहाड़े अपराधियों ने

इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। अपराधियों ने यह दिन बेहद बारीकी से छानबीन

कर चुना था। उन्हें इस बात की पूरी खबर थी कि सुशीला देवी के घर में कोई भी

मौजूद नहीं है। घर में रहने वाले सदस्यों और उनके आने-जाने का समय भी

अपराधियों के पास शायद पहले से ही था। सुशीला देवी अपने खूबसूरत आशियाने

में अपने पति अशर्फी प्रसाद, बेटी अल्का और नाती-नतनी के साथ रह रही थी।

नतनी को छोड़ने के लिए अशर्फी प्रसाद बुधवार को ही कोलकाता निकले थे।

अपराधियों को उनके जाने की पक्की खबर थी। साथ ही उन्हें इसकी सूचना भी थी

कि बेटी अल्का मेदांता अस्पताल रांची में काम करती हैं। इसीलिए उन लोगों ने

गुरुवार का दिन चुना। समय भी सुबह 9:00 बजे का चुना गया, जब आसपास के लोग

भी अपने घरों में काम में व्यस्त रहते हैं।

सुशीला देवी के

पति अशर्फी प्रसाद अपनी नतनी को छोड़ने के लिए बुधवार को ही कोलकाता के

लिए निकले थे। रामगढ़ में सुशीला देवी के पास उनकी बेटी अल्का कुमारी साथ

रह रही थी। गुरुवार की सुबह 7:00 बजे वह मेदांता अस्पताल ओरमांझी के लिए

निकल गई थी। वह वहीं पर काम करती है। अलका ने बताया कि सुबह 10:00 बजे उसे

फोन पर मोहल्ले वालों ने घर में आग लगने की सूचना दी। जब वह घर पहुंची तो

देखा कि उसकी मां की लाश घर के रसोई घर में ही पड़ी हुई है।

मलेशिया में अपने परिवार के साथ रहता है बेटा

अशर्फी

प्रसाद और सुशीला देवी का बेटा फिलहाल भारत में मौजूद नहीं है। पेशे से

इंजीनियर उनका बेटा वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ मलेशिया में रहता

है। उसे भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें