मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी के अत्याचार से तंग आकर घर बुजुर्ग मां सहित घर छोड़ने को मजबूर हुआ पति, थाने में की शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पत्नी के अत्याचार से तंग आकर घर बुजुर्ग मां सहित घर छोड़ने को मजबूर हुआ पति, थाने में की शिकायत

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में कथित तौर पर पत्नी के अत्याचार से तंग आकर पति और उसकी बुजुर्ग मां को घर छोड़ना पड़ा।यह घटना राजगंज ब्लॉक के सुखानी ग्राम पंचायत के दुंदी पाड़ा गांव की है, जहां इस मामले को लेकर इलाके में काफी चर्चा हो रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुंदी पाड़ा गांव के निवासी सायरुल हक अपनी मां के साथ रहते थे। साल 2023 में उनकी शादी हुई थी। सायरुल हक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी पत्नी उन पर और उनकी मां पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार करने लगी।इस मामले को लेकर कई बार पंचायत स्तर पर बैठक भी हुई। सुखानी ग्राम पंचायत की पहल पर समस्या सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।सायरुल हक का यह भी दावा है कि उनकी पत्नी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। यहां तक कि उन्हें जहर देकर मारने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है। अपनी जान के डर से सायरुल हक अपनी मां के साथ घर छोड़कर अलग रहने को मजबूर हैं। उन्होंने राजगंज थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।वहीं, इस मामले में आरोपित पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।इस संबंध में सुखानी ग्राम पंचायत के प्रधान परिमल राय ने बताया कि सायरुल हक की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद कई बार बैठक कर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।फिलहाल शिकायत के आधार पर राजगंज थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें