मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

मातृत्व अवकाश दिए जाने के निर्णय पर सैकड़ो महिलाओं ने सीएम का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मातृत्व अवकाश दिए जाने के निर्णय पर सैकड़ो महिलाओं ने सीएम का जताया आभार

रांची: राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिला कर्मियों को अपने नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय को लेकर महिला कर्मियों के बीच हर्ष का वातावरण है। इसी सिलसिले में सोमवार को महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सैकड़ों महिला कर्मियों ने ढोल- नगाड़े और अबीर- गुलाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार जताया।

राज्य के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार, समाज राज्य और देश के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है। यही वजह है कि उनकी सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इसी कड़ी में राज्य की सेवा दे रहे महिला कर्मियों के हित में उन्हें सेवाकाल में अपने बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्षों का अवकाश देने का फैसला लिया है। इससे निश्चित तौर पर महिला कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में भागीदार बनेंगी।

महिलाओं के हित में सरकार कर रही है बेहतर कार्य

महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की महिला कर्मियों ने मुख्यमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि सरकार महिला पदाधिकारी और कर्मियों के हित में लगातार निर्णय ले रही है। हमारी मांगों को लेकर सरकार का रवैया हमेशा से सकारात्मक देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ अन्य लाभ और सुविधाएं देने की मांग को इस सरकार ने पूरा कर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। हम सभी आपको भरोसा दिलाते हैं कि कि राज्य को बेहतर बनाने में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

इस अवसर पर महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक कंचन सिंह, जि़ला समाज कल्याण पदाधिकारी लातेहार अलका हेम्ब्रम और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलिशा कुमारी समेत राज्य भर से आईं विभाग की महिला पदाधिकारी और कर्मी, महिला पर्यवेक्षिकायें तथा सहायिका एवं सेविकाएं मौजूद थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें