मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

भूटान में हुमा कुरैशी पर मुर्गे ने किया था हमला, अभिनेत्री ने सुनाया पूरा किस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सोमवार को भूटान यात्रा की कुछ खूबसूरत यादें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मजाकिया अंदाज में अभिनेत्री ने बताया कि वह वहां एक बार एक मुर्गे ने उन पर हमला कर दिया था, जो अब उनके लिए एक 'दिलचस्प याद' बन गया है।

अभिनेत्री ने अपनी भूटान यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। पहले वीडियो में, वह एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट (संगीत वाद्ययंत्र) बजाने की कोशिश कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में हुमा ने लिखा, "मैं 'सिंपली भूटान म्यूजियम' में संगीत वाद्ययंत्र बजाने की कोशिश कर रही हूं।

दूसरी और तीसरी तस्वीर में वह अपनी किताब 'जेबा' के साथ दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि वह भूटान में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम 'भूटानइकोस' में अपनी किताब के लिए आई हुई हैं। अभिनेत्री ने भूटान के अभिनेता केली दोरजी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "इस शानदार अनुभव को यादगार बनाने के लिए आपका शुक्रिया।"

आखिरी वीडियो में हुमा एक मुर्गे का पीछा करते हुए दिख रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी इस यात्रा की सबसे मजेदार बात... पुनाखा ड्जोंग में एक मुर्गे ने मुझ पर हमला कर दिया। यह मेरी गलती थी क्योंकि मैं उसके घर में थोड़ी शरारत कर रही थी।"

दूसरी ओर, हुमा कुरैशी की थ्रिलर फिल्म 'बयान' को आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2025 के लिए चुना गया है। विकास रंजन मिश्रा के निर्देशन में बनी बयान' इस श्रेणी में शामिल एकमात्र भारतीय फिल्म है।

फिल्म में अनुभवी अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और सचिन खेडेकर के साथ-साथ परितोष सैंड, अविजित दत्त, विभोर मयंक, संपा मंडल, स्वाति दास, अदिति कंचन सिंह और पैरी छाबड़ा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।

इसकी घोषणा के बाद अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि इसमें उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला है जिसे वह लंबे समय से करना चाहती थीं।

'बयान' फिल्म का प्रीमियर पहली बार दुनिया के सामने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 'डिस्कवरी सेक्शन' में होगा—ये ऐसा सेक्शन है जिसमें जो क्रिस्टोफर नोलन, अल्फोंसो क्वारोन और बैरी जेनकिंस जैसे प्रतिष्ठित फिल्ममेकर्स की फिल्में दिखाई जा चुकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें