मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

भारी मात्रा में शराब जब्त, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारी मात्रा में शराब जब्त, दो गिरफ्तार

रांची। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है।इसी क्रम में बुधवार रात ओरमांझी इलाके से रांची पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त किया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने करीब 195 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्कर पानी ( अल्पाइन ) पेटी छल्ला के बीच में शराब का कार्टून छिपा कर बिहार ले जा रहे थे। इसी बीच एसएसपी को सूचना मिली। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर क्यूआरटी ने कार्रवाई की। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर शराब को जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने गुरुवार को बताया कि 195 पेटी शराब को जब्त किया गया है। दो अलग अलग ब्रांड का शराब है , एक 60 पेटी और एक 135 पेटी विदेशी शराब है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें